ब्लॉग में आने पर आपकी संख्या :-

नटराज स्तुति

ॐ नमः शिवाय
 शिव परं ब्रह्म जगत सृजनकर्ता एवं  जगत गुरु हैं | शिव का तांडव प्रसिद्ध है | शिव के आनद तांडव के साथ ही सृजन का आरंभ होता है एवं रौद्र तांडव के साथ ही सम्पूर्ण विश्व शिव में पुनः समाहित हो जाते हैं |


नटराज शिव के जगत गुरू स्वरूप का भी परिचायक है| नृत्य कलाओं में श्रेठ गिना जाता है और नटराज शिव कलाओं एवं ज्ञान प्रदान करने वाले परं गुरु हैं.
नटराज स्तुति उन्ही जगत गुरु, परं ब्रह्म शिव को समर्पित है |


सत सृष्टि तांडव रचयिता
नटराज राज नमो नमः|

हे नटराज आप ही अपने तांडव द्वारा सृष्टि की रचना करने वाले हैं| हे नटराज राज आपको नमन है |

हे आद्य गुरु शंकर पिता
नटराज राज नमो नमः|
हे शंकर आप ही परं पिता एवं आदि गुरु हैं. हे नटराज राज आपको नमन है|

गंभीर नाद मृदंगना धबके उरे ब्रह्मांडना
नित होत नाद प्रचंडना
नटराज राज नमो नमः|
हे शिव, ये संपूर्ण विश्व आपके मृदंग के ध्वनि द्वारा ही संचालित होता है| इस संसार में व्याप्त प्रत्येक ध्वनि के श्रोत आप हे हैं| हे नटराज राज आपको नमन है |

सिर ज्ञान गंगा चंद्र चिद ब्रह्म ज्योति ललाट मां
विष नाग माला कंठ मां
नटराज राज नमो नमः|

हे नटराज आप ज्ञान रूपी चंद्र एवं गंगा को धारण करने वाले हैं, आपका ललाट से दिव्या ज्योति का स्रोत है| हे नटराज राज आप विषधारी नाग को गले में धारण करते हैं| आपको नमन है |

तवशक्ति वामे स्थिता हे चन्द्रिका अपराजिता |
चहु वेद गाएं संहिता
नटराज राज नमो नमः|
हे शिव (माता) शक्ति आपके अर्धांगिनी हैं, हे चंद्रमौलेश्वर आप अजय हैं. चार वेदा आपकी ही सहिंता का गान करते हैं. हे नटराज राज आपको नमन है |

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
 
  
For Join Our Blog :- Click Here
For Join Our New Blog :- Click Here 
For Visit Our Website :- Click Here
For Our Profile :- Click Here
For Join Our Group :- Click Here
For Join Our Page :- Click Here
E-Mail :- saikahoney@saimail.com
 For Daily SAI SANDESH  :- Click Here
 For Daily MAHADEV SANDESH :- Click Here
 



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.